मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) स्टारर वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीज़न (The Family Man 2) का इसके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे सीज़न में सामंथा अक्कीनेनी (Samantha Akkineni) मुख्य विलेन के किरदार में होंगी. मेकर्स ने सामंथा के किरदार को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, मगर उनके किरदार को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि वो नक्सल पर आधारित हो सकता है.
राज एंड डीके ने पिछले दिनों सामंथा के जन्मदिन पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट करके बधाई दी थी. माना जा रहा है कि यह 'द फैमिली मैन 2' में उनका लुक है.
बता दें फिल्म की रिलीज को लेके अभी कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सीरीज़ 11 जून को रिलीज होगी.