सलमान खान (Salman Khan) का पुलिस ऑफिसर का सबसे आइकॉनिक किरदार 'दबंग' के चुलबुल पांडे (Chulbul Pandey) का रहा है. हालांकि खुद सलमान खान का मानना है कि अगर रीयल लाइफ में वह अपने इन किरदारों की तरह होते तो उनके पैरंट्स शायद उनकी पिटाई कर देते.
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक हालिया इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा, 'मैं अपने घर पर पैरंट्स के सामने चुलबुल पांडे की तरह नहीं घूम सकता. अगर ऐसा हुआ तो मेरे डैड मुझे पीट देंगे और मां थप्पड़ जड़ देंगी और भाई-बहनों को शर्म आएगी. इसलिए घर पर मैं केवल एक बेटे और भाई की तरह ही रहता हूं.'