सलमान खान (Salman Khan) एक तरफ जहां कोरोना पीड़ितों की मदद में लगे हैं, वहीं इस वायरस ने उनके घर में भी दस्तक दे दी है. सलमान की दोनों बहनें अलवीरा अग्निहोत्री (Alvira Agnihotri)और अर्पिता शर्मा (Arpita Sharma ) भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं. एक वेबीनार के दौरान खुद सलमान खान ने मीडिया को इसकी जानकारी दी. सलमान खान की फिल्म 'राधे' OTT प्लेटफॉर्म के साथ-साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस मौके पर हुए एक वेबिनार में एक सवाल के जवाब में ये जानकारी देते हुए सलमान ने कहा कि वो पहले दूर के लोगों को कोरोना होने की बातें सुना करते थे. अब कोरोना हर घर में घुस आया है. कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है.