सलमान खान (Salman Khan) 'सीटी मार' के लिए साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का शुक्रिया कहा है. सलमान ने ट्विटर पर लिखा, 'अल्लु अर्जुन सीटी मार के लिए शुक्रिया, आपने जिस तरह इस सॉन्ग में परफॉर्म किया है वह कमाल है. इसके जवाब में साउथ सुपर स्टार ने लिखा- 'शुक्रिया सलमान गारू. आपसे कॉम्प्लिमेंट मिलना बहुत बड़ी बात है. यह बहुत ही प्यार जेस्चर है. राधे का जादू स्क्रीन पर देखने का इंतजार है. दरअसल ये गाना 2017 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म से अल्लू अर्जुन के हिट गाने का रीक्रिएटेड वर्जन है.