बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) में नजर आएंगे, लेकिन बीते दिनों इस फिल्म के सेट को भारी नुकसान हुआ. फिल्म की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव में SRPF ग्राउंड पर हो रही थी, जहां दुबई मार्केट का सेट बनाया गया था.
रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 का ये शूटिंग सेट मार्च 2021 में बनकर तैयार हुआ था. इस सेट को बनाने में 250-300 वर्कर्स की मदद ली गई थी. लेकिन महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन (Lockdown) और ताऊते चक्रवात की वजह से सेट को काफी नुकसान पहुंचा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माताओं को जून में सेट को गिरा देने की सलाह भी दी गई थी. जिसके बाद अब करीब 100-150 लोगों को इस काम पर लगाया गया है.बताया जा रहा है कि इसके चलते मेकर्स को करीब 8 से 9 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है.