2021 में ये सिनेमा जगत की शायद सबसे बड़ी खबर हो सकती है. सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'राधे' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. एक सोशल मीडिया पोस्ट से उन्होंने फैंस को खुश करते हुए बताया कि ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी. थियेटर मालिकों और एक्जिबिटर्स ने सलमान से गुजारिश की थी कि ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जाए. इसी का जिक्र करते हुए सलमान ने थियेटर मालिकों और एक्जिबिटर्स पर कोविड की वजह से पड़ी आर्थिक मार को समझने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि इनकी दिक्कत समझते हुए वो 'राधे' को ईद पर रिलीज करेंगे. हालांकि, वो चाहते हैं कि बदले में थियेटर आने वाले दर्शकों का पूरा ख्याल रखा जाए.