बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान (Salman Khan) की पत्नी और 17 साल की बेटी होने की कथित खबरों पर खुद सलमान ने ही रिएक्ट किया है. दरअसल सलमान अरबाज खान के टॉक शो 'पिंच सीजन 2' में पहुंचे थे. वहीं इस कथित खबर पर उनसे सवाल पूछा गया था.
बता दें कि एक यूजर ने सोशल मीडिया पर सलमान खान की सीक्रेट फैमिली का जिक्र किया था. उसने कहा था कि अभिनेता की एक पत्नी और एक 17 वर्षीय बेटी भी है. उस यूजर ने कहा था कि सलमान उनके साथ दुबई में रहते हैं.
इसी कमेंट को पढ़ने के बाद सलमान खान खुद हैरान हो गए...उन्होंने पूछा, 'यह किसके लिए है?' अरबाज ने सलमान से कहा कि ये कमेंट उनके लिए था.
अभिनेता ने तब कहा, 'क्या ये इंसान सोच रहा है कि मैं इस कमेंट पर वाकई रिएक्ट करूंगा? भाई, मेरी कोई पत्नी नहीं है. मैं भारत में गैलेक्सी अपार्टमेंट में नौ साल की उम्र से रहता हूं. मैं इस व्यक्ति को जवाब देना नहीं चाहता हूं. पूरा भारत जानता है कि मैं कहां रहता हूं.'
ये भी पढ़ें: Karan Johar ने रॉकी रणवीर सिंह के साथ दिल्ली में की पार्टी, शेयर की तस्वीरें