सलमान खान(Salman Khan) की फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई'(Radhe your most wanted bhai) इन दिनों सुर्खियों में है. सीटी मार के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना दिल दे दिया(Dil de diya)रिलीज के लिए तैयार है.
दिल दे दिया गाने का टीजर सलमान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 18 सेकेंड के इस टीजर में सलमान जैकलीन फर्नांडिस(Jacqueline Fernandez) के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. ये गाना 30 अप्रैल को जबकि सलमान की फिल्म राधे ईद के मौके पर रिलीज होगी.