सुपरस्टार सलमान खान ( Salman Khan) की आने वाली फिल्म का नाम कभी ईद तो कभी दिवाली (Diwali) रखा गया था लेकिन कुछ समय पहले इसको बदल दिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म का नाम अब 'भाईजान' (Bhaijaan) है. हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. फिल्म में सलमान के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आ सकती हैं.
अब इस फिल्म से अब एक और बड़ी अपडेट सामने आई है. पता चला है कि ये फिल्म साल 2022 की दिवाली पर रिलीज की जाएगी जिसके लिए काफी तेजी से तैयारियां चल रहीं हैं. खबर है कि इस फिल्म से सलमान खान का फर्स्ट लुक इसी साल बकरीद के मौके पर रिलीज किया जाना है.