सलमान खान(Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे'(Radhe) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में सलमान जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं. 2 मिनट 51 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है मुंबई शहर से जहां ड्रग्स और क्राइम तेजी से बढ़ रहा है. फिर होती है रणदीप हुड्डा की एंट्री जो शहर में क्राइम बढ़ा रहे हैं. इस क्राइम को खत्म करने के लिए बुलाया जाता है राधे यानी कि सलमान खान को. सलमान और रणदीप की टक्कर काफी मजेदार है.