एक्टर सलमान खान (Salman khan ) की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' (Radhe: Your Most Wanted Bhai) सेंसर बोर्ड से बिना कट के पास हुई थी और इसे यू/ए सर्टिफिकेट मिला था. लेकिन अब सलमान खान के कहने पर फिल्म में 21 कट्स लगाने की खबर सामने आई है. फिल्म में कुछ सीन्स ऐसे थे जहां एक लड़का ड्रग्स लेता दिखाया जा रहा है ड्रग्स लेने वाले ऐसे 6 सीन हटाए गए हैं. मेकर्स ने राधे में पुलिस स्टेशन के बाहर अजान होने के सीन को भी डिलीट कर दिया. इसके अलावा फिल्म में एक डायलॉग में स्वच्छ मुंबई बोला गया है जिसे बदलकर स्वच्छ भारत किया गया है. आपको बता दें फिल्म 13 मई को रिलीज हो रही है.