बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की फिल्म पठान का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबर ये भी थी कि फिल्म में सलमान खान भी नजर आएंगे. अब इस बात की पुष्टि भी हो गई है. जी हां, सलमान खान ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वो शाहरुख की फिल्म 'पठान' में कैमियो करेंगे. वह जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं. Bigg Boss 14 के शनिवार के एपिसोड में, सलमान ने कहा कि, वो रियलिटी शो के खत्म होने के बाद, वह 'पठान', 'टाइगर 3', ईद और दिवाली के लिए काम शुरू करेंगे. बता दें फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे.