बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'बजरंगी भाईजान' (bajrangi bhaijaan) में मुन्नी का किरदार से मशहूर हुईं हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हर्षाली मजेदार अंदाज में फैंस से मास्क पहनने की अपील कर रही हैं. वीडियो के कैप्शन में हर्षाली ने लिखा- 'प्लीज मास्क पहनें.' उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखिए कैसे हर्षाली मास्क पहनने की अपील कर रही हैं.