सलमान खान (Salman Khan) की लोकप्रिय फिल्म 'दबंग' (Dabangg) में उनका इंस्पेक्टर 'चुलबुल पांडे' वाला अवतार फैंस को खासा पसंद आता है. और अब सलमान का पॉप्युलर कैरेक्टर 'चुलबुल पांडे' छोटे पर्दे पर एनिमेटेड वर्जन (Dabangg Animated Version) में नजर आएगा. यानी उनके छोटे फैंस के लिए खुशखबरी है.
सलमान ने ट्विटर पर इसका प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, 'भइयाजी स्माइल! आ गए हैं चुलबुल पांडे अपने एनिमेटेड अवतार में. दबंग- द एनिमेटेड सीरीज 31 मई से, हर रोज 12 बजे, कार्टून नेटवर्क पर.'