ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए मुनाफे वाली फरवरी, सभी दिग्गज कंपनियों की Sales बढ़ी

Updated : Mar 02, 2021 11:33
|
Editorji News Desk

फरवरी 2021 देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी फायदेमंद रहा. ये बात दिग्गज ऑटोमोटिव कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट से साफ हो जाती है. जापानी ऑटोमेटिव टोयोटा किर्लोस्कर की बात करें तो कंपनी ने फरवरी 2021 में अपने 14,075 वाहनों की बिक्री इंडियन मार्केट में की. जबकि, फरवरी 2020 में टोयाटा की कुल 10,352 यूनिट्स ही बिकी थीं. मतलब कंपनी की सेल में इस साल 36 फीसदी की बढ़ोतरी आई है. उधर, ह्यूंदै मोटर इंडिया ने फरवरी 2021 में पिछले साल के मुकाबले 26.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की है. ह्यूंदै ने पिछले साल फरवरी में 40,010 यूनिट्स बेंची थी तो इस साल 51,600 वाहनों की बिक्री की. इंडिया की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी मारुति की सेल भी 11.8% बढ़ी है. मारुति ने फरवरी 2021 में 1,52,983 यूनिट्स बेंची जबकि पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 1,36,849 यूनिट्स बेंची थी.

HyundaiMaruti Suzuki IndiaToyota IndiaMaruti SuzukiToyotaMarutiToyota Motor

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!