धोनी के संन्यास की हवा चली तो साक्षी ने अफवाह बताकर ट्वीट किया डिलीट

Updated : May 28, 2020 12:31
|
Editorji News Desk

सोशल मीडिया पर धोनी का रिटायरमेंट ट्रेंड कर रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेट से उनके संन्यास की अफवाह हैस्टैग धोनी रिटायर नाम उड़ रही है. हालांकि, धोनी की पत्नी साक्षी ने इसे कोरी बकवास बताया और ट्वीट किया कि ये बस अफवाह है. मुझे लगता है लॉकडाउन ने लोगों को दिमागी तौर पर दिवालिया बना दिया है. लेकिन कुछ मिनटों के बाद ही उन्होंने ये ट्वीट डिलीट भी कर दिया. वैसे ये कोई पहली बार नहीं जब साक्षी ने धोनी के रिटायरमेंट से जुड़े ट्वीट पर अपने कदम पीछे खींचे हैं. इससे पहले सितंबर में भी जब धोनी के फ्यूचर को लेकर हवाईयां उड़ी थी तो साक्षी ने उसे ट्वीट कर अफवाह बताया था.

MS DhoniDhoni retire

Recommended For You