सैफ़ अली ख़ान से उनके बेटे इब्राहिम अली ख़ान के डेब्यू को लेकर अक्सर सवाल किए जाते हैं. सैफ की बेटी सारा अली ख़ान ने बॉलीवुड में कम समय में अपनी पहचान बना ली है. लेकिन बेटे इब्राहिम अभी तक सिने जगत से दूर हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ़ ने अपने बेटे के डेब्यू को लेकर कहा कि, "इब्राहिम की शुरुआत ऋतिक जैसी हो. जैसे ऋतिक ने धमाकेदार एंट्री की थी ठीक वैसे ही एंट्री इब्राहिम भी करें."