Sagarika Shona on Raj Kundra: पोर्नोग्राफिक फिल्में बनाने और ऐप के जरिए उन्हें पब्लिश करने के आरोप में बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इस बीच एक्ट्रेस सागरिका शोना सुमन (Sagarika Shona) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि कुंद्रा ने न्यूड होकर ऑडिशन देने की बात कही थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि राज कुंद्रा को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. इसकी वजह ये है कि इस रैकेट में बहुत सारे लोगों की लाइफ खराब हो रही है.
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने सागरिका को उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए भी बुलाया. मगर फिलहाल एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट देने से इनकार कर दिया है.
बता दें कि इस साल फरवरी में जब राज कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था उस दौरान एक्ट्रेस सागरिका शोना सुमन ने भी बिजनेसमैन पर आरोप लगाए थे और उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी. उन्हें राज को इस बिजनेस का मास्टरमाइंड बताया था.
ये भी पढ़ें : Raj Kundra Porn Case पर अरबाज खान बोले- बॉलीवुड में ड्रग्स और सेक्स के आरोप 'प्लान' किए जाते हैं