एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya Thakur ) के गोमूत्र पीने वाले बयान पर तंज करते हुए ट्वीट किया. स्वरा ने NDTV का एक ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा, भाईसाहब! मल मूत्र के अलावा कुछ सूझता है इन लोगों को. ख़ैर... जिनके दिमाग में गोबर भरा हो.. वो तो देश का गुड़ गोबर करेंगे ही.' दरअसल, इस वीडियो में साध्वी कह रही हैं कि अगर हम देसी गाय का गोबर का सेवन करते हैं तो हमारा संक्रमण दूर होता है. मैं प्रतिदिन गोमूत्र लेती हूं इसलिए मुझे कोरोना के लिए कोई औषधी नहीं लेनी पड़ी है, न ही में कोरोना ग्रस्त हूं.