नए कृषि कानूनों के विरोध में NDA से नाता तोड़ने वाली शिरोमणि अकाली दल (SAD) अब BSP के साथ नया गठजोड़ कर सकती है. जिसका ऐलान शनिवार को ही चंडीगढ़ में किया जा सकता है. खबरों के मुताबिक, दोनों ही दल आगामी पंजाब विधान सभा चुनाव (Punjab Assembly elections) में साथ उतरने की तैयारी में हैं, और पिछले कई दिनों से गठबंधन (alliance) पर बातचीत भी हो रही है... बस सीटों के बंटवारे को लेकर पेच फंसा हुआ है.
दरअसल, पंजाब की राजनीति दलितों के वोट बैंक (Dalits vote bank) के आसपास ही घूमती है, इसी के तहत BJP ने भी पंजाब से दलित सीएम बनाने का ऐलान कर रखा है. ऐसे में पंजाब के 30 फीसदी दलित वोट बैंक के लिए सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) का BSP के साथ गठबंधन एक बड़ा सियासी दांव हो सकता है.
बता दें कि इससे पहले, साल 1996 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों दल साथ मिलकर लड़े थे.