महाराष्ट्र पुलिस ने अपने अधिकारी सचिन वाजे को निलंबित कर दिया है. वाझे को कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद यह फैसला लिया गया. दरअसल इस कार कांड में वाझे की भूमिका संदिग्ध है और इसी लिए उन पर कार्रवाई भी जारी है. NIA को ऐसा शक है कि CCTV फुटेज में जो PPE किट पहने व्यक्ति नजर आ रहा है वो सचिन वाझे ही हैं. वाजे इस से पहले साल 2006 में भी निलंबित हो चुके हैं. इस दौरान वो कुछ समय के लिए शिवसेना में भी रहे. साल 2020 में वो फिर से पुलिस फोर्स का हिस्सा बने और अब एक बार फिर उन्हें ससपेंड कर दिया गया है.