सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, वीरेंद्र सहवाग, जैक कैलिस, मुथैया मुरलीधरन.. ये वो चंद बड़े क्रिकेटर्स के नाम हैं जो नए T20 टूर्नामेंट रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ में खेलते दिखेंगे. रोड सेफ्टी को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का पहला सीजन अगले साल 2 से 16 फरवरी के बीच मुंबई में खेला जाएगा. इसमें 5 देशों की टीम होगी और कुल 110 रिटायर्ड क्रिकेटर हिस्सा लेंगे. टीमों में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया , साउथ अफ्रीका , श्रीलंका और वेस्टइंडीज़ के नाम शामिल हैं.