कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे. इसके साथ ही उनके राहुल और प्रियंका गांधी (Rahul & Priyanka Gandhi) से मुलाकात (Meeting) की अटकले भी तेज हो गईं. लेकिन, इस बाबत पायलट ने कहा कि फिलहाल उनका प्रियंका गांधी या राहुल गांधी से मुलाकात करने का कोई प्लान नहीं है. हालांकि, इस वीकेंड वो दिल्ली में ही रहेंगे और रविवार शाम तक जयपुर के लिए रवाना होंगे. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पायलट कांग्रेस आलाकमान से मिलकर अपनी बात रख सकते हैं. कहा जा रहा है कि पायलट की ये दिल्ली यात्रा कांग्रेस के पूर्व नेता जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने के तहत हो रही है.
दरअसल, हाल ही में BJP की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा (Rita bahuguna) ने दावा (claim) किया था कि सचिन पायलट ने BJP में शामिल होने को लेकर उनसे बात की थी. लेकिन सचिन पायलट ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है.