रूसी राष्ट्रपति पुतिन के विरोधी नवेलनी की हालत बिगड़ी, जेल के अस्पताल भेजा गया

Updated : Apr 19, 2021 22:15
|
Editorji News Desk

रूस (Russia)के विपक्षी दल के नेता एलेक्सी नवेलनी (Alexei Navalny) को जेल के अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारियों के अनुसार, उनकी हालत 'संतोषजनक' है. FSNI​ प्रिजन सर्विस ने बताया है कि कि हर रोज़ एक डॉक्टर नवेलनी की जांच कर रहे हैं. यह भी बताया गया कि वे विटामिन लेने को तैयार हो गए हैं. अपर्याप्त मेडिकल सुविधा और निजी मेडिकल टीम से न मिलने देने की शिकायत को लेकर वे पिछले 31 मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. उन्हें मास्को से 100 किलोमीटर पूर्व में पोक्रोव के एक जेल में रखा गया है. वहीं अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है कि विपक्ष के नेता एलेक्सी नवेलनी की यदि जेल में मौत हो जाती है तो उसे इसके 'परिणाम' झेलने होंगे. बता दें कि 44 साल के एलेक्सी नवेलनी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बड़े आलोचक हैं. फरवरी में गबन के एक पुराने मामले में उन्हें जेल में डाला गया था.

prisonersVladimir PutinHospital

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?