रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. रविवार को जेल में बंद विपक्ष के नेता एलेक्सेई नवलनी की रिहाई को मांग को लेकर हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरे कर प्रदर्शन किया. और राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग की. इस दौरन पुलिस ने करीब 3 हजार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया. नवलनी की रिहाई के लिए देशभर में पिछले करीब एक हफ्ते से चल रहे प्रदर्शनों में अब तक उनकी पत्नी, पार्टी कार्यकर्ताओं और कई सहयोगियों को जेल में डाला जा चुका है. वहीं अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को पुतिन ने सिरे से खारिज कर दिया है.