पुतिन ने पोलैंड, जर्मनी और स्विडेन के राजनियकों को रूस से निष्कासित कर दिया है और उन्हें देश छोड़ने के लिए कहा गया है. क्रेमलिन का आरोप है इन राजनयिकों ने पुतिन के खिलाफ रूस में हुए प्रदर्शनों में शिरकत की थी. दरअसल रूस में पुतिन के खिलाफ बगावत का बिगुल बुलंद है, लोग पुतिन के खिलाफ सड़कों पर हैं. पुतिन ने खुद पर भयंकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले विपक्षी नेता एलेक्सी नेवलनी को जेल में डाला हुआ है, उन्हें पुतिन द्वारा जहर देने का भी आरोप है, जिसके बाद जर्मनी में नवेलनी का इलाज हुआ था. एलेक्सी नवेलनी को दुनियाभर से सपोर्ट मिल रहा है. अब रूस के इस कदम पर जर्मनी और यूरोपियन यूनियन से सख्त एतराज जताया है. आपको बता दें कि पुतिन सरकार ने प्रदर्शनों को लेकर अबतक 10 हजार से ज्यादा नागरिकों को गिरफ्तार भी किया है.