Russia Election: धांधली के आरोपों के बीच एक बार फिर पुतिन की पार्टी ने चुनाव जीता, 1999 से सत्ता में

Updated : Sep 20, 2021 21:06
|
Editorji News Desk

Russia Election: धांधली के गंभीर आरोपों के बीच रूस में पुतिन (Putin) की पार्टी ने एक बार फिर चुनाव जीत लिया है. रूस के इलेक्शन कमीशन ने इसका एलान किया और धांधली (Fraud Claims) के आरोपों को नकार दिया. रूस में रविवार को खत्म हुए संसदीय चुनाव में पुतिन की सत्ताधारी पार्टी युनाइडेट रशिया को करीबन 50 प्रतिशत वोट मिले हैं, हालांकि ये पिछले चुनाव में उसे मिले वोटों के मुकाबले कम है. 

आरोप है कि पुतिन ने अपने प्रमुख विरोधियों को तो चुनाव ही नहीं लड़ने दिया, चुनाव में जबरन वोट कराने और बैलट से छेड़खानी के भी आरोप लगे हैं. 

आपको बता दें कि व्लादिमिर पुतिन 1999 से लगातार रूस की सत्ता में बने हुए हैं. पिछले साल पुतिन ने रूस के संविधान में संशोधन कर ऐसा जुगाड़ किया था ताकि वो 2036 तक राष्ट्रपति पद पर बने रह सकें. 

ये भी पढ़ें: Russia Firing: रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 8 की मौत, कई घायल

RussiaoppositionElectionWin

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?