इस साल भी 200 म‍िसाइलों के परीक्षण की योजना बना रहा है रूस: रिपोर्ट्स

Updated : Jan 13, 2021 18:53
|
Editorji News Desk

रूस ने ऐलान किया है कि वह साल 2021 में 200 से ज्‍यादा मिसाइलों का परीक्षण करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस ने यह घोषणा ऐसे समय पर की है जब उसकी बेहद घातक 'सतान 2' हाइपरसोनिक मिसाइल जल्‍द ही बनकर तैयार होने जा रही है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के नेतृत्‍व में 200 मिसाइलों का परीक्षण किया जाएगा. वैसे  रूस इस समय अपनी आरएस-28 सरमत अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल को फ्लाइट ट्रायल के लिए तैयार कर रहा है, इस मिसाइल के बारे में कहा जाता है कि यह मिसाइल किसी भी एयर डिफेंस सिस्‍टम को तबाह कर सकती है. बता दें कि रूस ने इससे पहले भी साल 2020 में भी करीब 200 मिसाइलों का ही परीक्षण क‍िया था.

PutinरूसRussiaDefenceMissile launch

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?