बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद BJP में अंदरुनी कलह और शीर्ष नेताओं के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है. शनिवार को भी कुछ ऐसा ही दिखा, जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ( Dilip Ghosh) को अपने ही कार्यकर्ताओंने घेर लिया. हुगली के चूचूरा में सांगठनिक बैठक के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का बूथ लेवल पर ही BJP कार्यकर्ताओं (party workers) ने घेराव कर विरोध प्रदर्शन (Protest) किया. कार्यकर्ताओं की यह मांग है कि जल्द से जल्द हुगली जिला समिति को भंग किया जाए और गौतम चटर्जी (Gautam chatterjee) को हटाया जाए.
इस मामले में हुगली की सांसद और प्रदेश BJP महासचिव लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं से अपनी शिकायत करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं, लेकिन अनुशासन ना भूलें. साथ ही उन्होंने हंगामे का ठीकरा TMC पर फोड़ते हुए कहा कि भीड़ में तृणमूल के लोगों ने घुसकर ज्यादा हंगामा किया. वहीं TMC ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि BJP अपने गिरेबान में झांक के देखे.