नैट...
पत्थरबाजी ... वॉटर कैनन की बौछार... आंसू गैस के गोले ...
ये तस्वीरें पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी की हैं ... विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन निकाला था, जिसकी अगुवाई राज्य बीजेपी चीफ दिलीप घोष, नेशनल सेक्रेटरी कैलाश विजयवर्गीय और सांसद तेजस्वी सूर्या कर रहे थे. तीन बत्ती के पास जब भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे तो वहां पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग की हुई थी... बंगाल पुलिस का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी और जमकर हिंसा की जिसके जवाब में पुलिस ने पानी की बौछार की और फिर लाठीचार्ज का सहारा लिया. वहीं भाजपा नेताओं ने उलटा पुलिस पर हिंसा करने का आरोप लगाया और टीएमसी पर बम फेंकने का. इसके जवाब में ममता के मंत्री गौतम देब ने कहा है कि भाजपा ने प्लान के तहत न सिर्फ पत्थरबाजी की बल्कि माहौल खराब करने के लिए अपने लोगों से बम तक फिंकवाए ताकि ममता सरकार को बदनाम किया जा सके.