फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने 13 अक्टूबर को निर्देशक राजमौली को उनकी अपकमिंग फिल्म RRR को रिलीज करने के कदम को अनैतिक करार दिया है. दरअसल बोनी कपूर ने पहले ही दशहरा रिलीज के लिए अपनी फिल्म 'मैदान' की डेट लॉक कर ली थी. बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, 'मैं बहुत ज्यादा अपसेट हूं. ये बहुत ही अनैतिक बात है. मैंने मैदान की रिलीज डेट को 6 महीने पहले ही अनाउंस कर दिया था. इस वक्त हमें एक साथ आगे आकर इंडस्ट्री को बचान की जरूरत है. लेकिन राजामौली ने कुछ डिस्कस नहीं किया और ये ऐलान कर दिया.'