टीवी के दिग्गज चेहरों में शामिल रोनित रॉय एक वेब सीरीज़ लेकर आ रहे हैं. सीरीज़ की कहानी कुछ ऐसी है कि एक बाप अपने बेटे को दुनिया का बेस्ट फुटबॉल प्लेयर बनाना चाहता है. इसमें रॉनित अपने बेटे के कोच की भूमिका में दिखेंगे. ये सीरीज़ OTT प्लेटफॉर्म Eros Now पर आने वाली है. Eros Now के ही इंस्टाग्राम अकाउंट से किए गए एक पोस्ट में लिखा है कि सीरीज़ 'सात कदम' के सभी एपिसोड्स 24 मार्च को रिलीज़ हो जाएंगे.