US Open में वर्ल्ड नंबर 3 रोजर फेडरर को उलटफेर का शिकार होना पड़ा है. फेडरर को बुल्गारिया के ग्रिगोव दिमित्रोव ने क्वार्टर फाइनल में 6-3, 4-6, 6-3, 4-6, 2-6 से हराया. पूर्व यीएस ओपन चैंपियन के खिलाफ ये दिमित्रोव की पहली जीत है. इससे पहले 7 बार टेनिस कोर्ट पर वो फेडरर से भिड़े लेकिन हर बार मुंह की खानी पड़ी थी. सेमीफाइनल में अब बुल्गारियन टेनिस स्टार का मुकाबला रूस के मेदवेदेव से होगा.