Roger Federer ने टोक्यो ओलंपिक से नाम लिया वापस, घुटने की चोट के चलते लिया फैसला

Updated : Jul 14, 2021 00:07
|
Editorji News Desk

टेनिस सुपरस्टार रोजर फेडरर(Roger federar pulls out of Tokyo Olympics) ने खुद को टोक्यो ओलिंपिक से अलग कर लिया है. रोजर फेडरर ने ओलिंपिक(Tokyo Olympic) में हिस्सा न लेने का कारण अपने घुटने की चोट को बताया है. सोशल मीडिया पर फेडरर ने एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि ग्रास कोर्ट सीजन के दौरान उनको घुटने में चोट लगी थी जिस कारण उन्होंने फैसला किया है कि वो टोक्यो ओलिंपिक से खुद को बाहर कर रहे हैं. हालांकि उनके लिए ये हमेशा ही गर्व का विषय रहा है कि वो ओलिंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते थे.

फेडरर ने अपनी चोट का इलाज शुरू कर दिया है और वो जल्दी ही टूर पर जाएंगे. इससे पहले फ्रेंच ओपन से भी फेडरर ने खुद को बाहर कर लिया था ताकि वो विंबलडन में अच्छी चुनौती पेश कर सकें. बता दें कि रोजर फेडरर ने 2012 के लंदन ओलिंपिक में सिंगल्स में सिल्वर मेडल और 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में डबल्स में गोल्ड जीता था.

यह भी पढ़ें: Tokyo Olympics: PM Modi ने खिलाड़ियों से की बात, कहा- जमकर खेलें कोई प्रेशर न लें

Tokyo OlympicRoger FedererFederer

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video