राष्ट्रीय अपराध रेकॉर्ड ब्यूरो यानी NCRB के नए आंकड़ों ने एक बार चौंका दिया है. देश में लॉकडाउन के बावजूद सड़क हादसों में साल 2020 में 1.20 लाख लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि बीते साल हर दिन औसतन 328 लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाई. NCRB के मुताबिक बीते तीन साल में तकरीब 3.92 लाख लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है. अब ग्राफिक्स के जरिए जान लेते हैं कि कैसे भारत की सड़कों पर मौत दौड़ रही है.
ये भी पढ़ें: Crime data: लॉकडाउन के बावजूद देश में 96% बढ़े दंगे, हर दिन हुए 77 रेप
सड़क पर दौड़ रही है मौत
साल मौतें
2020 1.20 लाख
2019 1.36 लाख
2018 1.35 लाख
'हिट एंड रन' के मामले
साल संख्या
2020 41,196
2019 47, 504
2018 47028
इसके अलावा देश में रेल दुर्घटनाओं में मौत के मामले में भी मामूली कमी आई है. साल 2020 में रेल दुर्घटनाओं में लापरवाही से मौत के 52 मामले दर्ज किए गए. 2019 में ऐसे 55 और 2018 में 35 मामले दर्ज किए गए थे. हालांकि राहत की बात ये है कि NCRB के मुताबिक साल 2020 में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराधों, चोरी, लूट, डकैती और झपटमारी के मामलों में गिरावट आई है.