पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का रविवार को जनता दल यूनाइटेड में विलय हो गया. खुद उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की मौजूदगी विलय का ऐलान किया. नीतीश कुमार को अपना नेता और बड़ा भाई बताते हुए कुशवाहा ने कहा कि इस विलय से बिहार के न्याय पसंद और गरीब लोग मजबूत होंगे. वहीं नीतीश ने भी पूरी गर्मजोशी से कुशवाह का स्वागत किया और उनका सम्मान करते हुए पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया. उपेंद्र कुशवाहा ने करीब आठ साल पहले JDU से अलग होकर साल 2013 में RLSP का गठन किया था.