RJD मनाएगी रामविलास पासवान की जयंती, क्या करीब आ रहे हैं चिराग और तेजस्वी?

Updated : Jun 25, 2021 17:20
|
Editorji News Desk

बिहार(Bihar News) में एकतरफ जहां एलजेपी में फूट(LJP Feud) जारी है और चिराग पासवान अकेले पड़ गए हैं. वहीं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने चिराग की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. तेजस्वी यादव ने पहले चिराग को साथ आने के लिए कहा था और अब आरजेडी आने वाली 5 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान(Ramvilas paswan) की जयंती मनाने वाली है. दरअसल  5 जुलाई को ही आरजेडी का भी स्थापना दिवस है और इस अवसर पर ही  आरजेडी के पार्टी दफ्तर में रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जाएगा. चिराग पासवान ने भी कहा है कि उनकी तेजस्वी से बातचीत होती रहती है लेकिन फिलहाल राजनीतिक दोस्ती के कोई संकेत नहीं दिए हैं. बता दें कि 5 जुलाई को चिराग पासवान अपने पिता की पारंपरिक लोकसभा सीट हाजीपुर से पूरे राज्य की यात्रा भी शुरू करने जा रहे हैं.

RJDTejashwi YadavLJP family feudChirag PaswanTejashwi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'