दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद विवादों में घिरीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की लाइफ धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है. रिया हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक शेयर किए गए पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं.
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत सिंह की डेथ एनिवर्सरी से पहले अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'बड़े दर्द से बड़ी ताकत मिलती है. इसे लेकर आपको मुझ पर भरोसा करना होगा. बस मुश्किल हालात में भी आपको डटे रहना होगा. लव रिया.' रिया की इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ यूजर्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स उनसे सवाल कर रहे हैं तो कई उन्हें सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं.