ऑस्ट्रेलिया में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों दुविधा में है. पंत ने ट्विटर पर भी समस्या साझा कर फैंस से इसपर राय ली. उन्होंने लिखा कि, जब से ऑस्ट्रेलिया से आया हूं घर वाले पीछे पड़ गए हैं कि नया घर ले लो... उन्होंने आगे लिखा कि गुरुग्राम सही रहेगा या कोई और ऑप्शन है तो बताओ. इसके बाद से ट्विटर पर फैंस के जवाबों की झड़ी सी लग गई. फैंस उन्हें अपने-अपने शहर बुलाते दिखे. पंत के सवाल पर प्रशंसक उन्हें मजेदार सलाह दे रहे हैं. वहीं, एक यूजर ने पंत को विराट कोहली की बिल्डिंग में ही घर खरीदने की सलाह दे डाली.