कहते हैं रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए. जमैका टेस्ट में रिषभ पंत ने धोनी के नाम दर्ज भारतीय रिकॉर्ड तो तोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी कर ली है. पंत ने बतौर विकेटकीपर सबसे कम टेस्ट में 50 शिकार करने का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने ये कमाल सिर्फ 11 टेस्ट में किया, जबकि धोनी को इसके लिए 15 टेस्ट खेलने पड़े थे. गिलक्रिस्ट ने भी 11 टेस्ट में ही ये कामयाबी हासिल की थी. जबकि, 50 शिकार करने के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड मार्क बाउचर, जॉनी बेस्टो, और टिम पेन के नाम पर संयुक्त तौर पर दर्ज है, जिन्होंने इसके लिए सिर्फ 10 टेस्ट खेले थे.