महिलाओं के फटी जींस (Ripped jeans ) पहनने को लेकर बयान दे कर फंसे उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat ) को आखिरकार माफी(apologize) मांगनी पड़ी है. उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी का अपमान करना नहीं था, यदि उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई है, तो उसके लिए वो माफी मांगते हैं. रावत ने कहा कि उनका बयान भारतीय मूल्य और संस्कृति के संदर्भ में था, अगर किसी को फटी जींस पहननी है तो वो पहनें, हर व्यक्ति अपनी पसंद के कपड़े पहनने के लिए स्वतंत्र है. दरअसल, फटी जींस पहनने पर विवादित बयान देकर रावत चौतरफा घिर गए थे. सोशल मीडिया (social media) समेत राजनीतिक गलियारे से लेकर बॉलीवुड तक में रावत के बयान को लेकर उनकी सोच पर तीखी टिप्पणियां हो रही थीं. जिसके बाद पहले रावत की पत्नी उनके बचाव में उतरी और अब उन्होंने खुद माफी मांग ली.