Mouth Cancer: कानों में सुनाई देती अजीब सी आवाज हो सकती है माउथ कैंसर का संकेत, जानें लक्षण

Updated : Mar 07, 2021 16:16
|
Editorji News Desk

शरीर में कोशिकाओं के अनियंत्रित रूप से रिप्रोडक्शन के कारण कैंसर होता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि कानों में अजीब सी झनझनाहट या आवाज माउथ कैंसर का वॉर्निंग साइन हो सकती है. इसलिए कान में अचानक होने वाली हलचल को नजरअंदाज बिल्कुल न करें.
कान से जुड़े तीन लक्षण मुंह के कैंसर का संकेत दे सकते हैं. जैसे -
-कान में दर्द जो जबड़े और गाल तक फैल सकता है.
-कान में अजीब सा भारीपन या दबाव महसूस होना.
-कानों में रिंगिंग साउंड या झनझनाहट महसूस होना भी माउथ कैंसर के लक्षण हो सकते हैं.


इसके अलावा
- होंठ या मुंह के घाव का ठीक न होना
- मुंह के अंदर सफेद रंग के धब्बे
- दांतो का टूटना
- मुंह के अंदर गांठ बनना
- मुंह या कान में दर्द
- खाने की चीजें निगलने में मुश्किल होना भी माउथ कैंसर के लक्षण हो सकते हैं
ब्रिटेन के लोगों पर की गई एक स्टडी के मुताबिक, तकरीबन 60 फीसद लोग धूम्रपान यानी स्मोकिंग की वजह से ओरोफैरिंगल कैंसर का शिकार होते हैं. कैंसर पर हुई स्टडी में ये भी पता चला है कि घर या वर्कप्लेस पर सेकंड हैंड स्मोकिंग (पैसिव स्मोकिंग) से भी लोगों में माउथ या ओरोफैरिंगल कैंसर का खतरा होता है. इसके अलावा एल्कोहल का सेवन भी माउथ या ओरोफैरिंगल कैंसर को ट्रिगर कर सकता है. नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के मुताबिक, यदि शुरुआती स्टेज पर ही माउथ कैंसर का पता लगा लिया जाए तो इसे सर्जरी से निकाला जा सकता है. इसमें माउथ कैंसर दोबारा होने की संभावाना बहुत कम ही होती है.

Cancer

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी