'धूम' से लेकर 'हंगामा' और 'फिर हेरा-फेरी' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकीं रिमी सेन ने बॉलीवुड पर हमला बोला है. सेन का कहना है कि बॉलीवुड में काम के बजाए पीआर यानी चीज़ों का प्रचार ज़्यादा काम करता है. 39 साल की इस अदाकारा ने साल 2004 में फिल्म 'धूम' से डेब्यू किया था. लेकिन उनका करियर जल्दी ही समाप्त हो गया. उन्होंने कहा कि वो इस बात से निराश थीं कि उन्हें अच्छे मौके नहीं मिले और इस वजह से उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी.