बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखती हैं. ऋचा ने एक बार कोरोना से बचाव के लिए लोगों द्वारा अपनाए जा रहे तरीकों को लेकर तंज कसा है. ऋचा चड्ढा ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है. इस ट्वीट मे लिखा गया है कि भारत में डॉक्टर्स कोविड-19 के इलाज में गाय के गोबर के इस्तेमाल के विरुद्ध चेतावनी दे रहे हैं. वो कह रहे हैं कि इसके असर का कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है. इससे बीमारी के फैलने का खतरा है. इसके साथ शेयर किए गए वीडियो में डॉक्टर्स अपने शरीर पर गोबर मलते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋचा ने लिखा कि 'सांप-छछूंदर के उत्थान के लिए गहराई से प्रतिबद्ध.' ऋचा के इस ट्वीट पर उनके फैंस और यूजर्स तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं.