दिल्ली की सामाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने शहीद दिवस के मौके पर शहीदी रन का आयोजन किया. इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं. किसानों की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने ट्वीट कर कहा कि वे हर दिन दिल जीत रहे हैं.
ऋचा ने ट्वीट कर लिखा- 'हर दिन हमारे देश के ये किसान हमारी इस जिंदगी में खुद को जीवंत बनाए रखने के लिए नए और रचनात्मक विचारों के साथ सामने आते हैं. लेकिन वहीं दूसरी ओर हमारी मुख्यधारा की ये मीडिया दिखाती है कि वो बहुत ही डरे हुए हैं. वो रोजाना ही दिल जीत रहे हैं.' ऋचा का किसानों को लेकर किया गया ये ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है.