अदाकारा रिया चक्रवर्ती को मिली बेल को दी गई चुनौती के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अब अगले हफ्ते सुनवाई होगी. केंद्र ने अक्टूबर 2020 में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा रिया को दी गई बेल को चुनौती दी है. सर्वोच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान केंद्र ने तर्क दिया कि हाई कोर्ट द्वारा दी गई इस बेल की वजह से NDPS कानून का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. इस पर सबसे बड़ी अदालत ने कहा कि अगर केंद्र बेल को चुनौती देता है तो उसकी याचिका की सुनवाई होगी, लेकिन हाई कोर्ट ने NDPS कानून के जो मायने निकाले हैं उस पर ये लागू नहीं होगा. इसी के बाद केंद्र ने अपनी याचिका में सुधार करने का समय मांगा. अब मामले की सुनवाई अगले हफ्ते होगी. बता दें कि साल 2020 में रिया के प्रेमी, अदाकारा सुशांत सिंह राजपूत ने कथित आत्महत्या कर ली थी. इसी के बाद आए ड्रग्स के एंगल की वजह से रिया को जेल जाना पड़ा. फिलहाल वो बेल पर बाहर हैं.