Restaurant Owner Killed: मंगलवार को दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा (greater Noida) के एक रेस्टोरेंट मालिक की हत्या Swiggy के डिलीवरी बॉय ने नहीं की है. ये खुलासा किया है ग्रेटर नोएडा पुलिस ने. बुधवार को यूपी पुलिस (UP Police) ने इस मामले में बताया कि जेम-जेम रेस्टोरेंट के मालिक की हत्या कुछ बदमाशों ने की है, ना कि स्विगी के डिलिवरी बॉय ने जैसा कि पहले कहा जा रहा था. पुलिस का कहना है कि उसने इन बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया है.
ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी विशाल पांडे ने कहा कि हमने CCTV फुटेज की मदद से बाइक की पहचान की, चेकिंग के दौरान बुधवार को बदमाशों की बाइक दिखी. उसपर 3 लोग सवार थे, जैसे ही उन्हें रोकने की कोशिश की गई बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और फिर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया. यूपी पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने हत्या की बात कबूल कर ली है.