राकेश अस्थाना की नियुक्ति के खिलाफ दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव पास, AAP ने पूछा किस 'मिशन' पर है भेजा

Updated : Jul 29, 2021 16:29
|
Editorji News Desk

दिल्ली के नवनियुक्त पुलिस कमिश्‍नर राकेश अस्थाना को पद से हटाने के लिए गुरुवार को दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में प्रस्ताव पारित किया गया है.

AAP विधायक संजीव झा (Sanjeev Jha) ने सदन में ये प्रस्ताव पेश किया. सदन में सवाल उठा कि ये नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश का साफ उल्लंघन है जिसमें कहा गया है कि पुलिस चीफ जैसे पद पर नियुक्ति के लिए रिटायरमेंट में कम से कम 6 महीने का समय होना चाहिए. 

AAP के विधयकों ने सदन में कहा कि राकेश अस्थाना की नियुक्ति अवैध है और दिल्ली को अस्थिर करने के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें "विशेष मिशन" पर भेजा है. 

इसके अलावा AAP ने ट्वीट कर मोदी सरकार से सवाल पूछा है कि राकेश अस्थाना को पुलिस आयुक्त के रूप में दिल्ली किस "विशेष मिशन" के लिए लाया गया है? वही गुजरात जैसे हत्या वाले मिशन? या यह मिशन फेक एनकाउंटर है? या मिशन सांप्रदायिक दंगे? या विरोधियों को कुचलने के लिए? या फिर मिशन स्नूपिंग?

य़े भी पढ़ें: Congress News: कांग्रेस का हाथ थामेंगे प्रशांत किशोर? राहुल ने मांगी पार्टी नेताओं की राय: रिपोर्ट

AAPRakesh AsthanaDelhi Assembly

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'