कोरोना वायरस से सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवरों (Animal) को भी बचाने की कोशिश जारी है. जी हां, अमेरिका के ओकलैंड चिड़ियाघर (Oakland Zoo) ने इस सप्ताह अपने कुछ जानवरों पर कोरोना (Covid) के खिलाफ तैयार एक प्रायोगिक वैक्सीन (Vaccine) का इस्तेमाल किया है. ऑकलैंड चिड़ियाघर में बाघ जिंजर और मॉली पहले दो पशु हैं, जिन्हें इस सप्ताह कोरोना का टीका लगाया गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक, चिड़ियाघर ने बाघों, घड़ियाल और काले भालू, पहाड़ी शेरों और फेरेट्स का टीकाकरण किया है. टीके की ये खुराक न्यू जर्सी में पशु दवा कंपनी जोएटिस ने विकसित और दान की है.
जू में एनिमल केयर की वाइस प्रेसिडेंट एलेक्स हरमन ने बताया कि किसी भी जानवर को कोविड-19 नहीं हुआ था, केवल एहतियात के तहत उनका टीकाकरण किया जा रहा है.