Realme ने अपनी Realme X7 सीरीज को 4 फरवरी 2021 को भारत में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है. Realme X7 सीरीज में MediaTek Dimensity प्रोसेसर्स दिए गए हैं. Realme X7 में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है. इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और ट्रिपल रियर कैमरे दिए जाएंगे. वहीं Realme X7 Pro स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एफएचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले है. इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा -वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का सेंसर मौजूद है. साथ ही इस में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.